''सम: समं सम‍यति''

रविवार, 27 मई 2012

लू की होमियोपैथिक चिकित्‍सा

               गर्मी अपने चरम पर है। इसके कारण आये दिन घर मे कोई न कोई लू इत्‍यादि से प्रभावित रहता है। ऐसे में होमियोपैथिक दवावो का सहारा लिया जाय तो इससे बचा जा सकता है ।

               अगर भीषण गर्मी मे बाहर जाना ही पड जाय तो ग्‍लोनाइन 30 की दो बूंद बाहर जाने से दस मिनट पहले अवश्‍य लें। 

                 यदि गर्मी या लू का असर हो गया है शरीर में जलन , दर्द, बुखार हो तो ग्‍लोनाइन 30 और बेलाडोना 30 पर्याय क्रम से आधे-आधे घटे से बुखार कम होने तक देते रहें ।

                 यदि गर्मी लगने से उल्‍टी भी शुरू हो जाये तो इसके साथ इपिकाक 30 भी देते रहें। अगर दस्‍त शुरू हो जाये तो एलोज 30 का उपयोग करें ।

                 इन सब के अलावा कच्‍चे आम का पन्‍ना बनाकर सेवन करें तत्‍काल फायदा होगा एव आम का लेप पैरों पर माथे पर एवं नाभि के अगल - बगल लगायें ।